पूर्व रेलवे ने खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षण कया

पूर्व रेलवे ने खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षण कया
Published on

कोलकाता : पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के दूरदर्शी नेतृत्व में खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और यात्री सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हावड़ा, मालदा टाउन और सियालदह जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षणों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।

हावड़ा स्टेशन पर प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा ने श्री राहुल रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक/हावड़ा के साथ व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की तैयारी के मानकों, स्वच्छता तथा विक्रेताओं द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी क्रम में मालदा टाउन स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक/मालदा श्री कार्तिक सिंह ने खाद्य स्टॉलों और स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित खानपान सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। इस मंडल-व्यापी अभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/फ्रेट मार्केटिंग श्री पवन कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक/सियालदह श्री सुनील कुमार महाला ने सियालदह स्टेशन पर खानपान इकाइयों और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।

इन समन्वित निरीक्षण अभियानों के माध्यम से पूर्व रेलवे ने प्रत्येक यात्री को सुरक्षित भोजन, उच्च स्तरीय स्वच्छता और समग्र रूप से आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझी ने कहा- “पूर्व रेलवे सभी स्टेशनों पर स्वच्छता और खानपान की गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यात्रियों को उत्कृष्ट यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।”

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in