दुर्गापूजा पर रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें

दुर्गापूजा पर रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें
Published on

दिल्ली-ऋषिकेश-अमृतसर समेत कई रूटों पर मिलेगी सुविधा

कोलकाता, 15 सितंबर : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग दिशाओं में चार पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश, कोलकाता-अमृतसर और भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी।

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल : 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 18:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 1:40 बजे हावड़ा से चलेगी। दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव होगा।

भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल : 04062 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना चलेगी। वापसी में 04061 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर में ठहराव होगा।

कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल : 04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी।

कोलकाता-अमृतसर स्पेशल : 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।

इन सभी ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा होगी। टिकट बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

इसके अलावा दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल अब 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। पहले इसे रविवार को चलाने की घोषणा की गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in