

आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे में जीसीटी के तहत प्राइवेट साइडिंग को चालू करने से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 से 22 सितंबर 2026 तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी जारी की गयी है।
रेलवे के अनुसार, 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 20 से 22 सितंबर तक अपनी यात्रा के प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
इसके अलावा 13512/13511 आसनसोल–आदित्यपुर–आसनसोल एक्सप्रेस की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। 20 और 22 सितंबर को यह ट्रेन पुरुलिया से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इन दोनों तिथियों पर पुरुलिया और आदित्यपुर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना प्रभावित ट्रेनों के परिचालन में किये गये बदलाव को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है।