दुर्गापूजा, दिवाली व छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

मालदा टाउन से एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच 10-10 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन
railway, kolkata, coach, trains,
Published on

कोलकाता : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 10-10 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 06565 एसएमवीबी बेंगलुरु–मालदा टाउन स्पेशल 20 सितंबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को रात 11.40 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4.35 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 06566 मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल 23 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को शाम 4 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 12.45 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर, बर्द्धमान और दानकुनी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in