Durga Puja 2023 : बाबा केदारनाथ का दर्शन अब कोलकाता में

Durga Puja 2023 :  बाबा केदारनाथ का दर्शन अब कोलकाता में
Published on: 

कोलकाता : बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिये उनके भक्त सदैव उत्सुक रहते हैं। कुछ ही भाग्यशाली लोग बाबा के द्वार पर पहुंच पाते हैं, लेकिन कोलकाता वासियों के लिये खुशखबरी यह है कि बाबा केदारनाथ उनकी नगरी में दर्शन देने आ रहे हैं। कोलकाता की विख्यात दुर्गापूजा कमेटियों में से एक मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन 55 सालों से विभिन्न थीम वाले पूजा पंडालों के लिये देशभर में मशहूर है, इस बार उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल बना रहा है।

हजारों लोग उमड़ते हैं

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पूजा कमेटी को सर्वश्रेष्ठ पूजा के रूप में कई बार सम्मानित किया है। मोहम्मद अली पार्क पंडाल को देखने के लिये हजारों लोग उमड़ते हैं और हर साल कुछ नया देखकर लोगों की आखें फटी की फटी रह जाती हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मां की मूर्ति भी अद्भुत होने वाली हैं, कारण पूजा कमेटी इस बार मां दुर्गा को अर्धनारीश्वर के रूप में दर्शाया जा रहा है। इसे लेकर मोहम्मद अली पार्क के सह सचिव अशोक कुमार ओझा ने कहा कि इस बार की थीम काफी अद्भुत है।

मां की प्रतिमा के रूप में 'शिव ही शक्ति है' दिखाया जाएगा

इस साल मां की प्रतिमा के रूप में 'शिव ही शक्ति है' दिखाया जायेगा। मां की इस मूर्ति को मिदनापुर के मशहूर शिल्पकार कुश बेरा बना रहे हैं। वहीं थीम के अनुसार लाइटिंग चंदननगर की है और पंडाल बनाने की जिम्मेदारी चंचल डेकोरेटर की है। इस साल का कुल बजट 26 से 27 लाख रुपये है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News