कोलकाता: सप्ताह में रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति जीवन में बड़ी ऊंचाइयों तक पहुचंता है। जीवन में राज सत्ता का सुख, धन-वैभव और लोक प्रसिद्धि सब सूर्य देव की कृपा से प्राप्त होती है। सूर्य नारायण की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपायों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं। जिसे करने से जीवन में सुख-समृद्धि, भौतिक-ऐश्वर्य और दैविक कृपा ये सभी प्राप्त हो सके। आपको बताते है रविवार को किए जाने वाले उपाय के बारे में जिसके करने से जीवन में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।