आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, धन-संपत्ति की नहीं होगी कमी | Sanmarg

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, धन-संपत्ति की नहीं होगी कमी

कोलकाता: आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। इस दिन दान-दक्षिणा और गंगा स्नान का खास महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से और गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। आपको बताते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना लाभकारी है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 26 नवंबर की शाम दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन: 27 नवंबर दिन सोमवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि की वजह से कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवंबर को ही रखा जाएगा।

इन चीजों का करें दान 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है इसलिए अक्षत, नारियल और मिठाइयों का भी दान करना सबसे शुभ है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल, गुड़, आंवला और कपड़े दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-वैभव और यश की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और पैसों की कमी नहीं होती।

गंगा स्नान का महत्व 
मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान का बड़ा महत्व है। इस पर्व पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश, आदित्य, मरुदगण और अन्य सभी देवी-देवता सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना सबसे उत्तम समय माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से जन्म-जन्म के पापों का नाश होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन देश भर के गंगा घाटों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है।

Visited 57 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर