शनिवार के दिन करें ये उपाय, सभी संकटों से मिलने लगेगा छुटकारा

Published on

कोलकाता : आज शनिवार है। यह नाम शनि से आया है। ऐसे में यह दिन शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
1. शनिवार को काले रंग का महत्व बहुत अधिक होता है क्योंकि यह शनिदेव का प्रिय रंग है। अगर शनिवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, काली चिंटी और काली चिड़िया को दाने डाले जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं।
2. अगर शनिवार के दिन तेल से बना कोई भी पदार्थ भिखारी को खिलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
3. शनिवार को शुभ योग/शुभ चौघड़िया में शाम के समय एक लाला रेशमी सूत अपनी लंबाई के बराबर नाप लें। इसके बाद एक बरगद का पत्ता तोड़ें। इसे साफ जल से धोकर पोंछ लें। इस पत्ते पर वो लाल रेशमी धागा लपेट दें। इसके बाद बहते हुए जल में पत्ते को प्रवाहित कर दें। अगर ऐसा किया जाए तो सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
4. अनार की कलम के जरिए रक्त चंदन से रात के समय ॐ ह्वीं भोजपत्र पर लिखें। इसके बाद नित्य पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को यश, धन, वैभव,विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in