दिवाली के दिन सुबह उठते ही करें ये चार काम, दौड़ी चली आएंगी लक्ष्मी!

Published on

कोलकाता : कुछ दिनों में दीपों का त्योहार दीपावली आने वाला है। दीपावली का त्योहार लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दीपावली के दिन अगर आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पूरी सच्चे मन से करें तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही जातक को आर्थिक उन्नति भी मिलती है। वहीं दीपावली की सुबह लोगों को क्या करना चाहिए आईए जानते हैं। दीपावली पर हिंदू धर्म में महत्व ज्यादा है। इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।धनतेरस के साथ ही दीपावली शुरू हो जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करने सें जातक की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। दीपावली की प्रदोष काल में माता लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा आराधना किया जाता है। वहीं, दीपावली की सुबह तुलसी पूजन का महत्व है।
दिवाली की सुबह करें ये 4 काम
• दीपावली की सुबह करें यह कार्य : दीपावली की सुबह सबसे पहले घरों की साफ सफाई करनी चाहिए। घर का जितना भी कचरा सामान हो वह बाहर फेंक देना चाहिए। माना जाता है कि जहां स्वच्छता रहती है माता लक्ष्मी वही पधारती हैं। इसके साथ ही अगर घर में मंदिर है तो उसे दिन मंदिर को भी अच्छी तरह से साफ कर लें। इससें माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
• तुलसी में करें जल अर्पण : दीपावली के दिन स्नान कर तुलसी में जल अर्पण जरूर करना चाहिए। बिना तुलसी के लक्ष्मी पूजन अधूरी मानी जाती है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही दीपवाली की सुबह तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं।
• जल का छिड़काव : दीपावली की सुबह स्नान कर उसी में जल अर्पण करना चाहिए। वहीं, हल्का सा बचा कर पूरे घर में छिड़काव करने से घर में नकारात्मक शक्ति दूर होती है और सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
• घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं : माना जाता है की माता लक्ष्मी जहां स्वच्छ होता है वही आती हैं। दीपावली के दिन कभी भी माता लक्ष्मी घर पर पधारती हैं। माता लक्ष्मी के स्वागत में घर के मुख्य द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in