Diwali 2023 : जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के डेट व मुहूर्त

Diwali 2023 : जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के डेट व मुहूर्त
Published on

कोलकाता : दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक पर्व न होकर त्योहारों का एक समूह है जो पूरे 5 दिनों तक चलता है। दिवाली मनाने की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। दिवाली का हर दिन बेहद खास होता है। इसे सुखसमृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल दिवाली पर्व का पहला त्योहार यानि धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा, 11 नंवबर को छोटी दिवाली, 12 को बड़ी दिवाली, 14 को गोवर्धन पूजा तो 15 को भाई दूज मनाई जाएगी। जानिए दिवाली कैलेंडर 2023 यहां पर।
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:26 से 07:22 तक रहेगा। जबकि खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन दोपहर 01:57 तक रहेगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, धनिये के बीज और झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

2023 में यम दीपम जला ने का समय

धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। धनतेरस पर यम दीपम जलाने का मुहूर्त 10 नवंबर की शाम 05:09 से 06:27 तक रहेगा।

छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त 2023

इस साल छोटी दिवाली 11 नवंबर को मनाई जाएगी। छोटी दिवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान हनुमान और मां काली की पूजा की जाती है। इस दिवाली हनुमान पूजा का मुहूर्त देर रात 11:15 से 12:07 बजे तक रहेगा। वहीं मां काली की पूजा भी रात 11:15 से 12:07 बजे तक की जाएगी।

दिवाली पूजा मुहूर्त 2023

इस साल दिवाली पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:18 से 07:14 तक रहेगा। दिवाली पर शारदा पूजा, काली पूजा और चोपड़ा पूजा भी की जाती है। दिवाली पर शारदा पूजा और चोपड़ा पूजा का मुहूर्त सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 05:08 PM से 10:03 PM रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 01:19 AM से 02:57 AM, नवम्बर 13 उषाकाल मुहूर्त (शुभ) – 04:36 AM से 06:14 AM, नवम्बर 13 दिवाली पर काली पूजा मुहूर्त काली पूजा निशिता काल – 11:15 PM से 12:07 AM, नवम्बर 13 अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 12 नवम्बर 2023 को 02:44 PM बजे अमावस्या तिथि समाप्त – 13 नवम्बर 2023 को 02:56 PM बजे

नरक चतुर्दशी मुहूर्त 2023

नरक चतुर्थी 12 नवंबर 2023 को दिवाली वाले दिन मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान मुहूर्त सुबह 05:00 से 06:13 बजे तक रहेगा। नरक चतुर्दशी के दिन चन्द्रोदय का समय 05:00 ए एम का है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2023

इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:15 से 08:25 तक रहेगा। जबकि गोवर्धन पूजा की तिथि 13 नवंबर की दोपहर 02:56 बजे से 14 नवंबर की दोपहर 02:36 तक रहेगी।

भाई दूज मुहूर्त 2023

इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:46 से 02:56 तक रहेगा। जबकि भाई दूज की तिथि 14 नवम्बर की दोपहर 02:36 से 15 नवम्बर की दोपहर 01:47 बजे तक रहेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in