‘लक्ष्मी भंडार ने लोगों की आदत बिगाड़ दी’: दिलीप

अन्नपूर्णा योजना पर विरोध के बीच दिलीप घोष का बयान
Dilip Ghosh
Dilip Ghosh
Published on

कोलकाता: अन्नपूर्णा योजना के तहत 3,000 रुपये नहीं मिलने को लेकर बंगाल के विभिन्न जिलों में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेल मार्ग तक जाम कर दिया। इस बीच राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लक्ष्मी भंडार के जरिए लोगों की आदत बिगाड़ दी है। दिलीप घोष ने कहा कि सभी सरकारी योजनाएं हर व्यक्ति के लिए नहीं होतीं। योजनाओं के लिए निर्धारित मानदंड हैं और जो लोग पात्रता पूरी करेंगे, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता को ‘दान’ समझकर सभी को मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। सरकार बनने के बाद पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रशासन ने 17 अगस्त से पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महिलाओं के खातों में रकम नहीं पहुंचने के बाद विरोध शुरू हो गया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in