

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हुगली जिले के पुइनान, दादपुर थाना क्षेत्र में आयोजित विश्वा इज्तेमा के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय के डीआईजी राशिद मुनीर खान को डीजीपी कमेंडेशन से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक (सेवानृवित) राजीव कुमार, आईपीएस ने गत 20 जनवरी को अलीपुर, कोलकाता से जारी कमेंडेशन सर्टिफिकेट में खान के नेतृत्व, अनुशासन और उच्च स्तर की जिम्मेदारी की सराहना की है। प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि 1 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित विश्व इज्तेमा में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।
इसमें एडीजी डॉ. राजेश कुमार सिंह, आईजी एसटीएफ गौरव शर्मा, डीआईजी रनेंद्रनाथ बनर्जी, सुधीर कुमार नीलकंठम, अरींद्रम दत्ता चौधरी, सुदीप सरकार, चंदननगर के सीपी डॉ. कोटेश्वर राव, हुगली के एसपी कामनाशीष सेन, दार्जिलिंग के एसपी प्रवीण प्रकाश, डीसी सना अख्तर, एसपी एसटीएफ इंद्रजीत बसु, मुर्शिदाबाद के डीसी माजिद इकबाल खान समेत अन्य अधिकारी के नाम भी इसमें शामिल हैं। प्रमाण पत्र के अनुसार, इन अधिकारियों की प्रभावी निगरानी और समन्वय के कारण पुलिस व्यवस्था सुचारु रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। उनके प्रयासों से सार्वजनिक सौहार्द और सुरक्षा को मजबूती मिली, जिससे पूरे आयोजन का सफल और शांतिपूर्ण समापन संभव हो सका।