Dengue Vaccine: डेंगू का होगा द एंड, एक साल में आ जाएगी वैक्सीन

Dengue Vaccine: डेंगू का होगा द एंड, एक साल में आ जाएगी वैक्सीन
Published on: 
मुंबई: भारत के वैक्सीन किंग साइरस पूनावाला ने एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि एक साल में डेंगू का इलाज लेकर आएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि एक साल के अंदर हम डेंगू का इलाज़ और डेंगू का टीका भी विकसित कर लेंगे। इस नई वैक्सीन की अफ्रीकी देशों और भारत में बहुत ज्यादा जरूरत है, जहां लाखों लोग इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं।
कोविशील्ड की सफलता के बाद, दुनिया में पहली बार SII मलेरिया वैक्सीन लॉन्च करेगा। इस वैक्सीन की अफ्रीकी देशों और भारत के अंदरूनी हिस्सों में भी सख्त जरूरत है, जहां सैकड़ों, लाखों लोग सामग्री से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसी बीमारी के लिए एक टीका है जो बड़ी संख्या में महिलाओं को संक्रमित कर रही है, यह गर्भाशय को संक्रमित करने वाली बीमारी के लिए एक टीका है।
SII में चल रहा है काम

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने डेंगू को लेकर बड़ी घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस में की। पूनावााला ने डेंगू की वैक्सीन की बहुत ज्यादा जरूरत बताई। सीरम इंस्टीट्यूट लंबे समय से डेंगू की वैक्सीन पर काम कर रहा है। अफ्रीकी देशों के अलावा पूरे एशिया और भारत में काफी ज्यादा लोगों की मौत डेंगू से होती है। पिछले दिनों सीरम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में निष्कर्ष में सामने आया था कि वयस्कों में डेंगू के टीके की एक खुराक सुरक्षित और अच्छी तरह से सहन की गई थी। सीरम इंस्टीट्यूट में डेंगू की वैक्सीन तैयार करने के लगातार परीक्षण और काम किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in