Delhi Flood : बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

Delhi Flood : बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत
Published on: 
नई दिल्ली : दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव होने से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक में बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों की उम्र 14- 15 साल के बीच है। जानकारी के मुताबिक मुकुंदपुर में एक ग्राउंड में बारिश का पानी भरा गया था। उसी में ये बच्चे नहाने गए थे। डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए एक कॉन्स्टेबल पानी में कूद भी गया था लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई।
नदी के पानी से दूर रहने की सलाह
दिल्ली सरकार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, I&FC विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन, दिल्ली पुलिस और अन्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं। लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ये इलाके पूरी तरह से खाली करा लिए गए हैं। लोगों को बाढ़ की स्थिति के बारे में बताने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। ऐसे हर स्थान पर पुलिसकर्मियों और सीडीवी को तैनात करके सलाह दी जा रही है। लोगों को नदी के पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News