इस गाने को गाते ही हो जाती है मौत! अब तक 12 लोगों की ऐसे गई जान

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

नई दिल्ली: कहते हैं कि संगीत सुनने से मूड अच्छा होता है। यह हमारे मूड स्विंग ही नहीं बल्कि तनाव की समस्या को भी दूर करता है। डिप्रेशन दूर करने के लिए संगीत बहुत हद तक हमारी मदद भी करता है। हालांकि क्या आपने कभी सुना है कि गाने सुनने से लोगों की जान जा चुकी है। नहीं न, तो हम आज आपको बताएंगे एक ऐसे गाने के बारे में जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसे सुनने के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस गाने की वजह से गई जान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह गाना दक्षिण पूर्वी एशियाई देश फिलिपींस का है। जिसे गाने के बाद इन लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस गाने में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इन लोगों की मौत हुई है। बता दें कि इस खतरनाक गाने को अमेरिकी सिंगर फ्रैंक सिनात्रा ने गाया है। ये गाना है 'माय वे' (My Way Song), जिसे फिलीपींस के 'किलिंग सॉन्ग' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि यदि जो कोई भी आर्टिस्ट स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान इस गाने को लाइव कॉन्सर्ट में गाता है तो उसकी हत्या हो जाती है। अब तक 12 लोग इस गाने की वजह से मारे जा चुके हैं। इतनी हत्याओं के बाद भी इस गाने पर बैन नहीं लगाया गया है। फिलिपींस में कई 'कराओके' बार हैं, जहां इस जानलेवा संगीत पर बैन लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये 90 के दशक में गाना गाने के दौरान या उसके बाद उस आर्टिस्ट की हत्या हो जाती थी।

ये है इसके पीछे की वजह

बता दें कि इस वारदात को लेकर एक पॉडकास्टर का ये कहना है कि इस गाने को गाने की वजह से हत्याएं होने का असली कारण यह है कि यह लोगों को हिंसा करने के लिए उकसाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस बार में गायक इस गीत को गाते थे, वहां हथियारबंद लोग ही ज्यादातर आते थे। वे शराब के नशे में होते थे। ऐसे में शराब का नशा और गाने के बोल उन्हें हत्या करने के उकसा देते थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in