हावड़ा में साइबर कियोस्क में अब तक हुए 67 मामले, 35.16 लाख रुपये होल्ड

तेजी से बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए बना है साइबर कियोस्क एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये किये जब्त
हावड़ा में साइबर कियोस्क में अब तक हुए 67 मामले, 35.16 लाख रुपये होल्ड
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : तेजी से बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लोगों को जागरूक करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए साइबर हेल्प कियोस्क लॉन्च किया गया। इसका उद्घाटन सीपी प्रवीण त्रिपाठी ने किया था। इन कियोस्क को इस लक्ष्य के साथ लॉन्च किया गया है कि साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों के लिए त्वरित और सुलभ सहायता प्रदान करने के साथ ही लोगों को साइबर खतरों और निवारक उपायों के बारे में जानकारी दी जा सके। वहीं बैंकों, वॉलेट्स और वित्तीय गेटवे के साथ समन्वय के माध्यम से धोखाधड़ी की गई राशि की त्वरित प्रतिक्रिया और वसूली सुनिश्चित करना भी इसका उद्देश्य है। इसके बाद हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से लगातार इस कियोस्क के जरिये काम किया जा रहा है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। इस बारे में डीसी नार्थ विशप सरकार ने जानकारी दी कि इसमें नार्थ, सेंट्रल व साउथ जोन में अब तक करीब 67 मामले दर्ज किये गये हैं। इसमें करीब 82.50 लाख की साइबर ठगी की शिकायत की गयी है जिनमें 35.16 लाख रुपये की राशि को होल्ड कर लिया गया है जो सिटी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

एक नजर में मामले

जोन मामले फ्राड अमाउंट होल्ड अमाउंट

नार्थ 19 15,04,470 2,45,153

सेंट्रल 35 65,91,791 32,54,437

साउथ 13 2,47,965 15,489

कुल 67 82,44,226 35,15,080

पहली बार कियोस्क के जरिये दर्ज हुई एफआईआर : वहीं कियोस्क में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें हाल ही में बीएनएस 2023 की धारा 319(2)/318(4)/316(2)/61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें निवेश घोटाला के माध्यम से 40 लाख की साइबर ठगी की गयी थी जिसमें पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये जब्त करते हुए अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार भी किया। प्राप्त शिकायत पर कियोस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और कुछ ही घंटों में साइबर अपराध सेल द्वारा समन्वित प्रयासों से मामले को सुलझाने में मदद मिली। दरअसल दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित ने ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के विवरण के साथ कियोस्क से संपर्क किया था। साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की, लेन-देन का विवरण एकत्र किया, वित्तीय संस्थानों से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से आवश्यक कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं शुरू कीं। शिकायत के दर्ज होने और समय पर हस्तक्षेप के कारण, धोखेबाजों के खाते फ्रीज कर दिए गए, जिससे बड़ी राशि का नुकसान होने से बच गया।

पुलिस द्वारा जारी कियोस्क हेल्पलाइन नंबर:

9147890482

9147890483

9147890484

व्हाट्सएप नंबर: +91 9147889309

लैंड लाइन नंबर: 033-2676-8007

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in