नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् डागा परिवार का सेवाकार्य

400 वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर सम्पन्न
नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् डागा परिवार का सेवाकार्य
Published on

कोलकाता : सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर नागरिक स्वास्थ्य संघ ने मोहनलाल राधा देवी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 400 वें निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर का उत्साह से आयोजन किया । सेवा शिविर की उद्घाटनकर्ता नैना मोर, प्रमुख अतिथि डॉ. प्रकाश पारख, के डी अग्रवाल, दिनेश भोजनगरवाला, अरुण बाहेती एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, संघश्री की अध्यक्ष वर्षा डागा, अरुण डागा, पवन डागा, सिद्धांत डागा, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विकास जयसवाल, विजय बागड़ी, श्रीबल्लभ दुजारी, हरि प्रकाश सोनी, शंकरलाल सोमानी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । अतिथियों ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा अंधेरे में प्रकाश (उजाला) कर नागरिक स्वास्थ्य संघ ने सन 1956 से अब तक 85 हजार से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन, 4 लाख 45 हजार से अधिक नेत्र परीक्षण कर सामाजिक संस्थाओं में विशिष्ट स्थान कायम किया है । नेत्र चिकित्सा के प्रति जागरूकता, परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से सेवा की सराहना करते हुए सभी अतिथियों ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी एवम् हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । विकास चन्द चांडक ने बताया समाजसेवी लक्ष्मी कुमार बियानी, नन्द किशोर लाखोटिया, विजय दम्मानी, सरला बिनानी, मदन मोहन दम्मानी, बल्लभ शंकर दवे, सरोज भोजनगरवाला, राजेश भोजनगरवाला, मयंक बाहेती, इनीशा बाहेती, मनीषा भोजनगरवाला एवम् कार्यकर्ताओं ने 400 वें नेत्र ऑपरेशन शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की । संचालन आलोक दम्मानी, धन्यवाद ज्ञापन अविनाश गुप्ता ने किया ।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in