छठ पूजा से पहले कोलकाता में फिर बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, नोट करें तारीख

Published on: 

कोलकाता : दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर उठे एक चक्रवातीय परिसंचरण के निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसमें बंगाल के तटीय जिलों में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इस चक्रवातीय परिसंचरण के कारण गुरूवार को मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है।

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने बताया कि ऐसा होने से 16 से 18 नवंबर तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हम इस तंत्र की दिशा और उसकी तीव्रता पर नजर रख रहे हैं।' आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी अंडमान सागर में उठा चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो सकता है। बयान में मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि बंगाल की खाड़ी एवं अंडमान सागर में तूफानी स्थिति पैदा हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News