शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना, तब तक उमस भरी गर्मी

शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना, तब तक उमस भरी गर्मी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : चक्रवाती तूफान मोचा के असर से पश्चिम बंगाल में उमस भरी गर्मी की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। हालांकि शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन हो सकता है और बारिश की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव बन गया है। आज यानी मंगलवार को यह डिप्रेशन और तेज होकर एक ही जगह बना रहेगा। यह 10 मई को एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 तारीख को यह दिशा बदलकर बांग्लादेश म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा। 9 मई को पश्चिम जिला बीरभूम, बर्दवान, बांकुड़ा पश्चिम मेदिनीपुर से हावड़ा हुगली दक्षिण चौबीस परगना में तापमान अधिक रहेगा। 10 तारीख को कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी है। 12 तारीख से फिर तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर बंगाल में भी तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहेगा। बताया गया कि कोलकाता में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहेगा। 9 तारीख को कोलकाता का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बन​र्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने मोचा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है और नवान्न में कंट्रोल रूम भी खोला गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in