इस दिन से शुरू होगी CBSE की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा

Published on: 

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा 'परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा है कि दो विषयों के बीच समय का पर्याप्त अंतर हो। बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है।'
ताकि एक ही दिन ना पड़े परीक्षा
उन्होंने कहा कि व्यापक संख्या में विषय होने के चलते परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि दो अलग-अलग विषय चुनने वाले छात्रों की परीक्षा एक ही दिन नहीं पड़े। 15 फरवरी को 10वीं कक्षा के लिए पांच विषयों – पेंटिंग, राई, गुरुंग, तमांग और शेरपा की परीक्षा होगी। इसी तरह, 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा के पहले दिन चार विषयों – उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार परिचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक परीक्षा होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News