Calcutta University : जल्द ही सीयू में चालू होंगे 2 नये कोर्स

Calcutta University : जल्द ही सीयू में चालू होंगे 2 नये कोर्स
Published on: 

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में आगामी वर्ष 2024 के जनवरी से स्टूडेंट्स के लिये नेट एवं सेट जैसी कुछ निशुल्क कोर्सेज चालू किये जा रहे हैं, इच्छुक विद्यार्थी इसमें अपना नामांकन करा सकते हैं। इस बारे में सीयू के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष राम प्रवेश रजक ने सन्मार्ग से बताया कि यूजीसी नेट के तहत नेट कोर्स की शुरुआत की जा रही है जबकि सेट यानी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का कोर्स भी चालू होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी विभाग के काफी स्टूडेंट्स यूपीएससी ​जैसी अन्य प्रतियोगितामूलक परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिये वे विश्वविद्यालय से ही पूरी तैयारी कर सके, इसके लिये ही यह दोनों कोर्स चालू किये जा रहे हैं। इसके अलावा राम प्रवेश रजक ने बताया कि हिन्दी विभाग में लगभग हर साल की तरह ही इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में अधिक है।सीयू में
कुल सीटों की संख्या 123
विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के लिए कुल सीटों की संख्या 123 है, जिसमें इस वर्ष कुल 121 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष छात्राओं की प्रवेश संख्या छात्रों की प्रवेश संख्या से ज्यादा होती है, जिससे पता चलता है कि महिलाओं की रूचि तथा रूझान शिक्षा के प्रति बढ़ रही है। छात्राएं अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक होती दिखाई दे रही हैं और 10वीं, 12वीं एवं बी.ए. की परीक्षाओं में भी छात्रों से कहीं अच्छे अंक ला रही हैं। छात्रों के कम होने का एक कारण उनका जॉब ओरिएंटेड होना बताया जा रहा है। राम प्रवेश रजक ने बताया की स्नातकोत्तर के परिणाम में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में आने वाले छात्र एवं छात्राओं को बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक की ओर से मेधावी सम्मान, राजभाषा सम्मान और अनुवादक सम्मान जैसे सम्मानों से सम्मानित भी किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। विभाग अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा कविता प्रतियोगिता, साहित्य के संबंध में कार्यक्रम आदि स्टूडेंट्स के लिये आयोजित किये जाते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in