बंगाल-यूपी समेत 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इन कारणों से खाली हुई सीटें

भारतीय निर्वाचन आयोग
भारतीय निर्वाचन आयोग
Published on: 

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से सियासी सरगर्मी फिर तेज होने की संभावना है।

New Delhi: मंगलवार (08 अगस्त) को ECI (भारतीय निर्वाचन आयोग) ने 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और केरल की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 5 सितंबर को सभी सीटों पर चुनाव है और 8 सितंबर को वोटों की काउंटिंग की जाएगी।

इन सीटों पर होगी वोटिंग
उपचुनाव का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, यूपी की घोसी सीट, केरल की पुथुपल्ली सीट और त्रिपुरा की बोक्सनागर और धानपुर की सीट पर वोटिंग होगी।

इस तारीख को होगा नामांकन
नॉमिनेशन की तारीख को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि 17 अगस्त तक सभी उम्मीदवार अपना नामांकन करा लें। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। वहीं, नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 18 अगस्त को होगी। वोटिंग के बाद 8 अगस्त को नतीजे जारी किए जाएंगे।

इन वजहों से खाली हुई सीटें
दरअसल, बिष्णु पदा रे पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी सीट से विधायक थे। निधन के बाद से ये सीट खाली है। झारखंड के डुमरी में जगरनाथ महतो के निधन के बाद से सीट खाली है। त्रिपुरा की दो सीटों में से बोक्सानगर सीट समसुल हक के निधन के बाद खाली हुई। वहीं, धानपुर विधानसभा सीट प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई। ओमान चांडी के निधन से केरल की पुथुपल्ली सीट खाली हुई। इसके अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट चंदन राम दास के निधन के बाद से खाली हुई है।

यूपी की घोसी सीट पर होगा जबरदस्त मुकाबला
उत्तर प्रदेश के मऊ के घोसी विधानसभा की सीट को लेकर सियासी तापमान बढ़ने के आसार हैं। घोसी विधायक दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। तभी से ये सीट खाली है। हालांकि इस बार SP-BJP की ओर से कड़े मुकाबले होने के आसार है। दोनों पार्टियों के समीकरण को तोड़ने के लिए BSP भी अपने उम्मीदवार को उतार सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News