जन्माष्टमी पर ये चीजें खरीदकर लाएं घर, वैवाहिक जीवन समेत धन की परेशानी होगी दूर

जन्माष्टमी पर ये चीजें खरीदकर लाएं घर, वैवाहिक जीवन समेत धन की परेशानी होगी दूर
Published on

नई दिल्ली: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। अधिकांश लोग इस दिन घर में पूजा स्थल पर सजावट करते हैं। इस दिन बाजारों में काफी रौनक देखने को मिलती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं। रात 12 बजे कान्हा के जन्म का बाद व्रत का पारण किया जाता है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लोग 56 तरह के पकवान बनाकर अर्पित करते हैं। इसके बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग भी लगाया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि जन्मा​ष्टमी के दिन कुछ प्रिय चीजों को घर में लाना शुभ होता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे लाना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।

बाल गोपाल की तस्वीर

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की तस्वीर जरूर लानी चाहिए। यह शुभ माना जाता है। पूरे श्रद्धा भाव से उनकी सेवा करना चाहिए और उनका श्रृंगार भी करना चाहिए। कहते हैं कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। नवविवाहित दंपत्तियों को संतान की प्राप्ती होती है।

मोरपंख

भगवान कृष्ण को मोर का पंख बेहद प्रिय है। श्रीकृष्ण के मुकुट पर हमेशा मोरपंख लगा रहता है। घर में मोर पंख लगाने से वास्तु दोष खत्म होते हैं। घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

बांसुरी

बांसुरी श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। वह उसे हमेशा अपने पास रखते थे। कहते हैं कि इस दिन घर पर बांसुरी लाने से घर में पैसे का अभाव नहीं होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में प्रेम बनी रहती है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

कामधेनु गाय

भगवान श्रीकृष्ण अपने घर पर गायों को रखते थे। वह गायों की सेवा किया करते थे। जन्माष्टमी के दिन कामधेनु गाय की प्रतिमा घर पर जरूर लानी चाहिए। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। धन का अभाव दूर रहता है।

नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। सन्मार्ग इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in