Budget 2024 Date and Time : अंतरिम बजट कब आएगा, कितने बजे वित्त मंत्री करेंगी पेश?

Budget 2024 Date and Time : अंतरिम बजट कब आएगा, कितने बजे वित्त मंत्री करेंगी पेश?
Published on

नई दिल्‍ली: बजट 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपर‍िक हलवा समारोह भी हो गया है। यह बजट कई मायनों में अहम है। कारण है क‍ि इसे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश क‍िया जा रहा है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट कब पेश होगा, कितने बजे होगा, आप बजट स्‍पीच को कहां लाइव देख पाएंगे? आइए, यहां इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
बजट 2024 कब आएगा?
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह पूर्ण बजट नहीं होगा। यह टेम्‍परेरी फाइनेंशियल प्‍लान या 'वोट ऑन अकाउंट' होगा। हर साल 1 फरवरी के दिन बजट पेश होता है। इस बार भी यही दिन बजट के लिए निर्धारित है।
अंतरिम बजट कितने बजे से शुरू होगा?
बजट पेश करने का समय आमतौर पर सुबह 11 बजे होता है। अंतरिम बजट भी इसी समय पेश होगा। लोकसभा में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी। इस बार का बजट खास है। कारण है कि यह लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पेश किया जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस पर टिकी होंगी। जनता उम्‍मीद करेगी कि सीतारमण रियायतों का पिटारा खोलकर उन्‍हें राहत देंगी।
केंद्रीय बजट को आप कहां देख पाएंगे?
केंद्रीय बजट को आप लाइव देख पाएंगे। इसे दूरदर्शन, संसद टीवी, वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, विभिन्न न्‍यूज चैनलों और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in