ब्रह्मानंद अग्रवाल सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) के नये अध्यक्ष

ब्रह्मानंद अग्रवाल सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) के नये अध्यक्ष
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) के वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद पर ब्रह्मानंद अग्रवाल (सुपुत्र पद्मश्री स्व मामराज अग्रवाल) को मनोनीत किया गया। गुरुवार को सीकर भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्री अग्रवाल ने विधिवत् अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में परिषद के ट्रस्टीगण, पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर परिषद की गतिविधियों को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के साथ-साथ भावी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समाज सेवा संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अपने उद्बोधन में ब्रह्मानंद अग्रवाल ने परिषद को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष एमेरिटस घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने इस निर्णय को परिषद के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय बताया। सचिव रविशंकर सिकरिया ने विश्वास व्यक्त किया कि परिषद अब और अधिक तीव्र गति से सामाजिक सेवा और संस्कार एवं संस्कृति जैसे कार्यों को संपादित करेगी। संचालन पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार बियानी ने किया।

नयी कार्यकारिणी (वर्ष 2026–27) इस प्रकार है :- अध्यक्ष एमेरिटस – घनश्यामप्रसाद सोभासरिया, अध्यक्ष – ब्रह्मानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष – अनिल कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष – दामोदर प्रसाद बिदावतका एवं विनोद कुमार अग्रवाल, सचिव – रवि शंकर सिकरिया, सह-सचिव - नवनीत सोढानी व केशव कुमार सोमानी, कोषाध्यक्ष – श्रीमोहन चौधरी। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में आदित्य विक्रम बियानी, जगदीश प्रसाद सिंघी, कमल प्रसाद चौधरी, काशी प्रसाद धेलिया, प्रदीप कुमार चौधरी, रजनीश कुमार बजाज, राजकुमार अग्रवाल, राम गोपाल सराफ, रामोतार अग्रवाल, रतन कुमार सिकरिया, रवि लोहिया, संजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in