OMG 2 की बढ़ी मुश्किलें, इस बार …

OMG 2 की बढ़ी मुश्किलें, इस बार …
Published on: 

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 'OMG 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। पंकज त्रिपाठी, एक्टर संग अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, यह विवादों से घिरी हुई है। अक्षय, भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कुछ लोगों ने एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शिव का रेलवे के पानी से रुद्राभिषेक किया गया है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक
अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है कि सेंसर बोर्ड ने अक्षय की फिल्म 'OMG 2' को वापस रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग्स आपत्तिजनक हैं, जबकि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

फिल्म 'आदिपुरुष' की कॉन्ट्रोवर्सी को मद्देनजर रखते हुए सेंसर बोर्ड अक्षय कुमार की फिल्म के साथ काफी सतर्क नजर आ रहा है। वह किसी भी तरह का विवाद फिल्म पर नहीं चाहता है, इसलिए इसे दोबारा रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है। सूत्र ने बताया कि फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास इसलिए भेजा गया है, जिससे डायलॉग्स और सीन्स को लेकर कोई विवाद खड़ा न हो, जिस तरह से 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं, इस फिल्म से न हो और फिल्म का सब्जेक्ट भगवान से जुड़ा है तो इसमें रिव्यू और ध्यान से करना बनता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News