हावड़ा के सालकिया में नाले से युवक का शव बरामद

हावड़ा के सालकिया में नाले से युवक का शव बरामद
Published on

मेघा सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत सालकिया इलाके में सोमवार रात एक युवक का शव नाले से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने रात करीब नौ बजे नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना गोलाबाड़ी थाने को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अमन गुप्ता (22) के रूप में हुई है। वह टिकियापाड़ा इलाके का रहने वाला था। अमन सुरेंद्रनाथ कॉलेज का द्वितीय वर्ष का छात्र था और साथ ही एक निजी संस्था में अंशकालिक रूप से काम करता था। बताया जा रहा है कि वह किसी निजी काम से सालकिया गया था। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं और मृतक के कपड़े भी पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में थे। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस संबंध में गोलाबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हावड़ा सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in