

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
हावड़ा : हावड़ा नगर निगम का चुनाव अब तक नहीं होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि निगम चुनाव में लगातार हो रही देरी से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हावड़ा नगर निगम का चुनाव समय पर नहीं होने से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि चुनी हुई नगर सरकार नहीं होने के कारण आम जनता की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिलखाना में हुए हत्या की घटना के बाद तो मानों हावड़ा पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है। दरअसल, भाजपा की ओर से हावड़ा में एक बड़ी ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाली गयी थी, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। यह यात्रा हावड़ा के पांचला इलाके से शुरू हुई और विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य, भाजपा नेता संजय सिंह, उमेश राय, ओम प्रकाश सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिवर्तन यात्रा पांचला से शुरू होकर शिवपुर, हावड़ा के मध्य और उत्तर हिस्सों से होते हुए बाली तक पहुंची। रास्ते भर भाजपा समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। यात्रा के अंतिम चरण में आयोजित सभा में भाजपा नेता मनाेज तिवारी और दिलीप घोष भी शामिल हुए। वहीं नंदीबगान मोड गंगेज शिवा अपार्टमेंट के नीचे मंडल 2 द्वारा परिवर्तन यात्रा के स्वागत में कैंप लगाया गया। इसमें उक्त नेताओं के साथ युवा मोर्चा बिहार के विकी राय, गीता राय भाजपा नेता तारक नाथ साव, सुरेंद्र जैन, विशाल जायसवाल, रवि जायसवाल, मंडल 2 सेक्रेट्री उत्तर हावड़ा रितेश खटेड़, ,श्रेयांस खटेड़, विकास सिंघी, हरिप्रसाद अग्रवाल, संदीप शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, उमेश साव, सुमित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अरुण चौखानी, पवन धारीवाल, सभी नंदीनगान स्थानीय वासियों का सहयोग रहा।