

भारत क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा समस्त समाज बंधुओं के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। समाज के प्रिय मार्गदर्शक एवं संगठन के कुशल और जुझारू महासचिव भाई श्री रविन्द्र सिंह ‘दीपक’ जी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
श्री रविन्द्र सिंह ‘दीपक’ जी ने समाज सेवा, संगठन को मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए श्री रविन्द्र सिंह ‘दीपक’ जी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा समाज एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर भारत क्षत्रिय समाज एवं भवानीपुर 75 पल्ली के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री रविन्द्र सिंह ‘दीपक’ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।