Durga Puja 2024 : दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में …

Durga Puja 2024 : दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में …
Published on

कोलकाता : महानगर में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्लास्टिक से ढके फूड स्टालों से छुटकारा पाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने फूड वेंडिंग कॉर्नर की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महानगर के तीन प्रमुख इलाकों रसेल स्ट्रीट, पाटुली और टाला पार्क में फूड कॉर्नर को बनाने का काम शुरू किया गया है। दुर्गापूजा से पहले इसकी शुरुआत भी हो सकती है। निगम सूत्रों के अनुसार प्लास्टिक मुक्त यह स्टॉल आने वाले दिनों में आकर्षण का केंद्र होंगे। इन सभी जोन को 'कोलकाता फूड वॉक' नाम दिया गया है। यहां पर कम कीमताें में शाम से देर रात तक विभिन्न प्रकार के भोजन उपलब्ध होंगे। निगम की ओर से बताया गया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो पूजा से पहले यह तीनों फूड कॉर्नर खोल दिये जायेंगे। साथ ही निगम की ओर से अगले दो वर्षों में 15 और फूड जोन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के अनुसार हर फूड जोन में 16 दुकानें होंगी। टाला पार्क और पाटुली में फूड जोन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। टाला पार्क इलाके में फुटपाथों पर नए पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। बैठने के लिए बेंच बनायी गयी हैं। स्टॉल बनाने का काम भी पूरा होने वाला है। यहां बेसिन और बायो टॉयलेट की भी व्यवस्था कर दी गयी है।

दुकानदारों दिया जायेगा विशेष प्रशिक्षण : इस संबंध में निगम की ओर से बताया गया कि यहां स्थित दुकानदारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा जायेगा। इसके साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर महीने औचक निरीक्षण करेंगे और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ बेचने पर दुकानदार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

यह कहना है एमएमआईसी का: इस पहल के बारे में पर्यावरण विभाग के एमएमआईसी स्वप्न समद्दार ने कहा कि इस तरह का फूड जोन इसलिए बनाया जा रहा है ताकि शहर में प्लास्टिक की सेड की नई दुकानें न लगें। एक ही जगह पर कई तरह का खाना मिल जाएगा।

पूरे इलाके को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जायेगा

निगम सूत्रों के अनुसार फूड कॉर्नर के पूरे इलाके को अलग-अलग रंग की लाइटों से सजाया जाएगा। निगम अधिकारियों का दावा है कि इन फूड जोन में शहर के मशहूर रेस्तरां का खाना भी आधी कीमत पर मिलेगा। यहां बिरयानी, चाउमीन, रोल्स, फ्राइड राइस, मोमो, ढोसा, इडली, चाय-कॉफी, मसाला-मुरी और कई अन्य व्यंजन उपलब्ध होगा।

– प्रीति यादव

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in