Howrah Station से सफर करने वाले यात्रियों के लिये बड़ी खबर

Howrah Station से सफर करने वाले यात्रियों के लिये बड़ी खबर
Published on: 

हावड़ा स्टेशन पर रखरखाव कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, समय बदल गया
हावड़ा : रविवार को हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड, बंडेल-नैहाटी, बर्दवान-हावड़ा मुख्य लाइन, कटवा-अजीमगंज और खाना-गुमानी सेक्शन पर ट्रैक, ओएचई और सिग्नल रखरखाव कार्य के लिए हावड़ा खंड में कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और समय में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे पहले ही यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांग चुका है। हावड़ा से करीब 9 लोकल ट्रेनें, बर्दवान से दो, डानकुनी से 3,चंदनपुर से 1, आसनसोल से: 1, बैंडेल से 5, अजीमगंज से 5, कटवा से 5 लोकल ट्रेनें रद्द की गयी है। वहीं कई लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News