kolkata Weather: हल्की बारिश के बाद कोलकाता में बढ़ा तापमान, जानें मौसम का अपडेट

kolkata Weather: हल्की बारिश के बाद कोलकाता में बढ़ा तापमान, जानें मौसम का अपडेट
Published on

कोलकाता: बसंत पंचमी के बाद से कोलकाता समेत पूरे बंगाल के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात भी कोलकाता समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। जिसको लेकर मौसम विभाग ने बीते दिन जानकारी दी थी। इस कारण कोलकाता के अलावा दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। हालांकि, शुक्रवार से बारिश की कोई संभावना नहीं है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

2 डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार
आज यानी शुक्रवार(16 फरवरी) सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

ठंड में हो सकता है उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में राज्य में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। रात के तापमान में कमी आएगी। लेकिन उसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा। शुक्रवार को पूरे दिन कोलकाता में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की धूप होगी।

पूरे भारत में वसंत ऋतु का आगमन हो चुका है। ठंड भी कम हो गई है। हालांकि, कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को कोलकाता के अलावा अन्य जिलों में भी बारिश हुई। बर्दवान में भी बारिश हुई। हालांकि, शुक्रवार से बारिश का अनुमान नहीं है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा तापमान ?

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग में शुक्रवार से मंगलवार तक छिटपुट बारिश हो सकती है। कलिम्पोंग में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in