हावड़ा में बस्ती विकास समिति का जिलाधिकारी कार्यालय घेराव

हावड़ा में बस्ती विकास समिति का जिलाधिकारी कार्यालय घेराव
Published on

तनाव का माहौल

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा में पश्चिम बंगाल बस्ती विकास समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय अभियान के दौरान इलाके में तनाव फैल गया। अभियान को देखते हुए पुलिस पहले से ही जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लोहे की बैरिकेडिंग कर तैनात थी। आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हालात बेकाबू होते हुए विरोध प्रदर्शन में बदल गए। बाद में आंदोलनकारियों के कुछ प्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय के भीतर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। संगठन के सचिव सुदीप्त दास ने बताया कि बस्ती उजाड़ने के खिलाफ और बस्तीवासियों को पट्टा देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बस्तीवासियों को साथ लेकर और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in