Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर 77 साल बाद बन रहा है शुभ योग, जानें क्या है खास

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर 77 साल बाद बन रहा है शुभ योग, जानें क्या है खास
Published on

कोलकाता: सनातन धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य उत्‍तरायण भी होते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्‍नान करना, सूर्य देव को अर्घ्‍य देने, दान करने का बड़ा महत्‍व है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस बार संक्रांति के अवसर पर कई ऐसे शुभ योग बन रहे हैं जो लाभकारी माना जा रहा है। 77 साल के बाद इस बार संक्रांति पर बेहद शुभ योग बनने जा रहा है। जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

मकर संक्रांति पर रवि योग और वरीयान योग 

इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर रवि योग और वरीयान योग बन रहा है। 77 साल बाद मकर संक्रांति पर वरीयान योग बन रहा है। इस तरह मकर संक्रांति पर वरीयान योग और रवि योग का बनना अद्भुत संयोग है। इस दिन वरीयान योग का रहना बहुत शुभ है। वरीयान योग 14 जनवरी 2024 की मध्यरात्रि 2:40 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 की रात 11:10 बजे तक रहेगा। ज्‍योतिष के अनुसार यदि शुक्र ग्रह के उच्‍च राशि में रहने के दौरान वरीयान योग बने तो यह बेहद प्रभावशाली होता है। इस मौके पर यदि कुबेर के मंत्र, मा लक्ष्‍मी मंत्र और शुक्र के मंत्रों का जाप किए जाए तो धन की कमी दूर हो सकती है। इसके अलावा वरीयान योग में जमीन खरीदना, नई गाड़ी खरीदना, गृह प्रवेश, मुंडन, घर का निर्माण शुरू करना शुभ फल देता है। हालांकि इस बार शुक्र ग्रह अष्टम भाव में और वृश्चिक राशि में हैं ऐसे में वरीयान योग बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in