Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में 100 मेडल जीत भारत ने रचा इतिहास

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में 100 मेडल जीत भारत ने रचा इतिहास
Published on

नई दिल्ली : भारत ने एशियन गेम्स 2023 में 100 से अधिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। खबर लिखने तक 28 गोल्ड शामिल रहे। भारत की विमेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर 100वां मेडल दिलाया। उसने गोल्ड जीता। विमेंस कबड्डी का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। भारत ने इसे 26-24 से जीता। शनिवार की सुबह टीम इंडिया के लिए अच्छी रही। उसे तीरंदाजी में भी दो गोल्ड मेडल मिले। इसके साथ-साथ एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिला।

भारत ने 25 गोल्ड के साथ जीते 100 मेडल

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2023 में 100 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने कुल 28 गोल्ड मेडल जीते हैं। उसके लिए खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ-साथ एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी जीता। भारत ने क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश, जैवलिन और शूटिंग समेत तमाम खेलों में गोल्ड जीते।

भारतीय तीरंदाजों ने गोल्ड पर लगाया निशाना

भारत ने आर्चरी में सुबह दो गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ-साथ एक सिल्वर भी जीता। ओजस ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। ओजस ने इस जीत के साथ गोल्ड जीता। वहीं अभिषेक को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले ज्योति वेन्नन ने भारत गोल्ड दिलाया। उन्होंने कंपाउंड इंडीविजुअल इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया की खिलाड़ी को हराया।

मेडल टैली में चौथे नंबर पर है भारत

भारत फिलहाल मेडल टैली में चौथे नंबर पर है। भारत ने 105 मेडल जीते हैं। इस लिस्ट में चीन पहले नंबर पर है। चीन ने 368 मेडल जीते हैं। उसने 194 गोल्ड, 108 सिल्वर और 66 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जापान दूसरे नंबर पर है। जापान ने 49 गोल्ड के साथ 179 मेडल जीते हैं। कोरिया तीसरे नंबर पर है। कोरिया ने 39 गोल्ड, 55 सिल्वर और 88 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसने कुल 182 मेडल जीते हैं।

भारत ने रचा इतिहास तो पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियन गेम्स में भारत द्वारा इतिहास रचे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियाई खेलों में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की बड़ी उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। इस मौके पर मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयास की वजह से ही भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in