ऐप-बाइक चालक ने तय किराए से अधिक पैसे न देने पर डॉक्टर से की बदसलूकी

ऐप-बाइक चालक ने तय किराए से अधिक पैसे न देने पर डॉक्टर से की बदसलूकी
Published on

हावड़ा : शिबपुर की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि ऐप-बाइक चालक ने ऐप पर दिखाए गए किराए से 20 रुपये अधिक देने से इनकार करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया, धमकाया और बाद में अश्लील संदेश भेजे। घटना 7 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे मोमिनपुर इलाके में हुई।

शिकायत के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान मोहम्मद कुरैशी उर्फ शबाज़ आलम के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद चालक ने अतिरिक्त 20 रुपये की मांग की। जब उन्होंने यह रकम देने से मना किया तो चालक ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि बहस के बाद चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक चलाई, जिससे उनका बैग टकराया और उनके पैरों में चोट लगी। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी ने उनके मोबाइल फोन पर “गंभीर, अपमानजनक और अश्लील भाषा” में संदेश भेजे, जिनमें उनके और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर ऐप-बाइक सेवाओं का उपयोग करती हैं, लेकिन इससे पहले कभी इस तरह की उत्पीड़न की घटना का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा, “अक्सर चालक अतिरिक्त पैसे का अनुरोध करते हैं, लेकिन वह विनम्र तरीके से होता है। इस मामले में वह ऐसे व्यवहार कर रहा था जैसे उसे उसका अधिकार छीना जा रहा हो।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in