गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंगहोम में तोड़फोड़

डोमजूड़ में इलाज में लापरवाही का आरोप
गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंगहोम में तोड़फोड़
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के डोमजूड़ थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंगहोम में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार की शाम भारी हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंगहोम में जमकर तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान मौसुमी नस्कर (32) के रूप में हुई है, जो गर्भवती थीं। परिवार सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह मौसुमी को डोमजूड़ के कटलिया इलाके स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाइयों के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद नर्सिंगहोम प्रबंधन ने परिजनों को बाहर से रक्त लाने के लिए भेजा। परिजन जब लौटे तो उन्हें बताया गया कि मौसुमी की मौत हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और नर्सिंगहोम के भीतर कुर्सी, मेज समेत अन्य फर्नीचर तोड़ दिए। सूचना मिलने पर डोमजूड़ थाना पुलिस और रैफ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in