होली के रंग में रंगा आलमबाजार

होली के रंग में रंगा आलमबाजार
Published on

कोलकाता : श्री श्याम मंदिर आलमबाजार के तीन दिन चलने वाले मेला मेरे श्याम का...फाल्गुन मेला 2026 के अन्तिम दिन फूलों की होली पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने झूमकर नाचते हुए भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया। कलाकारों रवि बेरीवाल, श्याम अग्रवाल, तुषार चौधरी, राधाश्री एवं श्री श्याम परिवार गंगेज चिरंजीवी के सान्निध्य में श्री राजू अग्रवाल तथा श्री सेवक मण्डल, बजरंगबली के सान्निध्य में निहाल ठकरान ने अपने मधुर भजनों की झड़ी से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर प्रांगण में प्रथम बार पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं धर्मानुरागी पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाल को समाज में उनके धार्मिक एवं सामाजिक सेवा-कार्यों में अतुलनीय योगदान हेतु श्याम शिरोमणि उत्कृष्ट रत्न से तथा गिरधारी लाल गोयनका को समाज-रत्न एवं चन्द्र प्रकाश जैन को श्याम सेवक अलंकृत किया गया। धार्मिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिनमें श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम प्रेम मंडल बड़ाबाजार, श्री श्याम प्रेम मंडल काठगोला, श्री श्याम सहारा परिवार, हिन्दमोटर, श्री श्याम बारस निशान यात्रा, हिन्दमोटर, जय श्री श्याम सेवा संघ, श्री श्याम सेवा संघ, हिन्दमोटर, श्री श्याम परिवार (युवा) बड़ाबाजार, श्री श्याम लिओ परिवार, श्री श्याम परिवार नॉर्थ कोलकाता, श्री श्याम मिलन संघ (बड़ाबाजार), श्री श्याम मंडल, फोरम प्रवेश, हावड़ा, श्री श्याम अखंड ज्योत मंडल, बैरकपुर, बड़तल्ला स्ट्रीट श्री श्याम सरकार मंडल, श्री श्याम परिवार, सिद्धा, बनहुगली, श्री श्याम भक्त कोलकाता आदि थी। सुनील खेतान, गणेश अग्रवाल, नवल रुंगटा, प्रीतम जैन, सुरेश अग्रवाल (कार्यक्रम संरक्षक), कृष्णा-नारायण अग्रवाल, अशोक मुसद्दी, शंकर भावसिंहका, पप्पू चौधरी, प्रकाश पोद्दार, लालचंद गर्ग, जुगलकिशेर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मुरारी तोदी, शम्भू पोद्दार, घनश्याम अग्रवाल, अजीत खेतान, सुनील बंसल, बिमल बेंगानी, दीपक अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, अशोक-राहुल अग्रवाल (35) महेश शर्मा (पार्षद), विश्वनाथ अग्रवाल, रामकिशन पाल (पार्षद), अमर पाल (पार्षद), आरिफ हुसैन (पार्षद), आलमबाजार आउटपोस्ट थाना प्रभारी सुब्रतो मंडल, अशोक पोद्दार, बिमल सदाका, सुधांशु शेखर (युवा-शक्ति), जुगल जाजोदिया, दिनेश मित्तल आदि थे। नीमकाथाना अंचल नागरिक संघ द्वारा चाय की व्यवस्था की गयी। प्रबंध न्यासी गोविन्द मुरारी अग्रवाल एवं अध्यक्ष राजपाल गुप्ता ने मिलकर सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल एवं प्रयागराज बंसल एवं कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, सुशील शाह, श्याम अग्रवाल (बनहुगली), अशोक अग्रवाल (रथतल्ला), अंकित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेन्द्र राय, सुरेश अग्रवाल (बागुईहाटी), मनीष जोधानी, नरेश दारुका, सुरेश अग्रवाल, विकास भावसिंहका, भवानीशंकर अग्रवाल, मनोहर केजरीवाल, अशोक अग्रवाल (बेलघरिया) विनोद अग्रवाल, राहुल राजलीवाल, अनुराग दधीच, रिषभ, सत्यम आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन बालमुकुन्द अग्रवाल एवं प्रवीण केजरीवाल ने किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in