अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने किया अपनी 536 मेधावी छात्राओं का गरिमापूर्ण विशेष सम्मान

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने किया अपनी 536 मेधावी छात्राओं का गरिमापूर्ण विशेष सम्मान
Published on

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की होनहार छात्राओं के सम्मान में विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया । इस समारोह में कुल 536 मेधावी छात्राओं को गरिमापूर्ण तरीके से सम्मानित किया गया। दो चरणों में आयोजित समारोह के प्रथम चरण में आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) तथा द्वितीय चरण में आई.एस.सी. (कक्षा 12) की छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल एनर्जी लिमिटेड के निदेशक ओम जालान, महाराजा अग्रसेन धाम के सचिव निर्मल सराफ, संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष अनिल केडिया, विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल (देवरालिया), रामविलास अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य सरोज कुमार श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या काकोली नाग, अग्रसेन बॉयज़ स्कूल की प्राचार्या अबीरा दास, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली आई.सी.एस.ई. की 325 तथा आई.एस.सी. की 211 छात्राएँ शामिल थीं। इसके अतिरिक्त नवारुन दे मेमोरियल टैलेंट अवार्ड द्वारा कुमारी अहिका मुखर्जी, कुमारी अर्चिसा सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। कुमारी इप्शा तोरफ़दार को अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर विद्यालय द्वारा उनका भी मंच पर उत्साह वर्धन किया गया। समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को दुशाला, पौधा एवं मां सरस्वती की 3डी प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in