शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

चितपुर थाने में मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक यौन शोषण का आरोप
Published on

कोलकाता : चितपुर थाना क्षेत्र में शादी का झूठा वादा कर एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त सुशोभन घोष पाईकपाड़ा के नार्दर्न एवेन्यू इलाके का निवासी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2017 के अंत में उसकी पहचान सुशोभन घोष से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और निकटता विकसित हो गई। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2018 से अभियुक्त लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने अपने पाईकपाड़ा स्थित आवास पर कई बार शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान दोनों परिवारों के स्तर पर भी शादी को लेकर बातचीत हुई थी। हालांकि, लंबे समय तक आश्वासन देने के बाद अभियुक्त ने अब शादी करने से इनकार कर दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in