Aadhaar Data Leak: 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार डाटा Dark Web पर बिक रहा !

Aadhaar Data Leak: 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार डाटा Dark Web पर बिक रहा !
Published on: 

नई दिल्ली : डार्क वेब पर आधार ​लीक का बड़ा मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की कंपनी रिसिक्योरिटी का दावा है कि 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार और पासपोर्ट से जुड़ा डाटा डार्क वेब पर लीक हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाम, फोन नंबर, पता, आधार और पासपोर्ट संबंधी जानकारी को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की गई। अमेरिकी फर्म ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 9 अक्टूबर को एक 'pwn0001' शख्स ने ब्रीच फोरम पर एक पोस्ट शेयर किया। उसने 81.5 करोड़ भारतीयों के आधार और पासपोर्ट से जुड़े रिकॉर्ड तक पहुंच संबंधी जानकारी दी और इसे बेचने की कोशिश की। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने आधार और पासपोर्ट से जुड़ी जान​कारियों को 80 हजार डॉलर में सेल करने की पेशकश की थी।

नहीं आया सरकार का जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में हुआ डाटा लीक इंडियन कॉउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से डाटा लीक हो सकता है। आईसीएमआर ने अभी तक इसपर कोई जवाब नहीं ​दिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीबीआई pwn0001 के द्वारा खोजे गए इस डाटा लीक की जांच कर रही है। एक्स पर हैकर ने यह भी जानकारी दी है कि भारत का सबसे बड़ा डेटा लीक हैकर्स ने 80 करोड़ से ज्यादा भारतीयों का प्राइवेट डेटा लीक कर दिया है। लीक हुए डेटा में नाम, पिता का नाम, फोन नंबर, पासपोर्ट नंबर, आधार नंबर और उम्र की जानकारी है। हालांकि अभी तक इस डेटा लीक मामले पर सरकार का कोई जवाब नहीं आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News