1 साल के बच्चे को बैग में भरकर ले जा रही थी महिला, लोगों ने किया हंगामा

1 साल के बच्चे को बैग में भरकर ले जा रही थी महिला, लोगों ने किया हंगामा
Published on

कोलकाता:  बच्चा चोरी के संदेह से बिड़ाटी स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों के विरोध प्रदर्शन ने कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित कर दीं। कथित तौर पर, दत्तपुकुर से सियालदह जाने वाली ट्रेन में एक महिला यात्री एक बच्चे को बैग में बैठाकर ले जा रही थी। जिसे देखकर बाकी यात्रियों को शक हुआ। उन्होंने महिला के खिलाफ बच्चा चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद यात्रियों ने बिड़ाटी स्टेशन पर उतरकर महिला को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कई लोगों ने रेलवे लाइन पर प्रदर्शन किया। इस कारण ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी रही। इसके बाद रेलवे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।

यात्रियों ने स्टेशन परिसर में किया हंगामा

दत्तपुकुर से सियालदह जा रही ट्रेन के यात्रियों ने दावा किया कि आरोपी महिला हाथ में बैग लेकर ट्रेन के कोच में आई थी। उसके साथ एक बड़ा बैग भी था। ट्रेन चलने के कुछ देर बाद कुछ यात्रियों की नजर बड़े बैग में कपड़े से ढके एक साल के बच्चे पर पड़ी। एक बार तो बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा। इसके बाद महिला कक्ष की अन्य यात्री भी शामिल हो गईं। जब ट्रेन बिड़ाटी स्टेशन में दाखिल हुई तो आरोपी महिला ने भागने की कोशिश की तभी महिला का आस-पास मौजूद यात्रियों से झगड़ा हो गया। इसके बाद यात्रियों ने आरोपी महिला और बच्चे को जीआरपी के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति से निपटने के लिए रेलवे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ गयी। महिला बच्चे को कहां से लेकर आई और कहां जा रही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in