Untitled Jan 22, 2026 06:21 pm

हावड़ा में SIR की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Untitled Jan 22, 2026 06:21 pm
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक नंदिता चौधरी और गौतम चौधरी ने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसआईआर प्रक्रिया को अव्यवस्थित और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बताया। इस दौरान पूर्व पार्षद शैकत चौधरी, शैलेश राय, तृणमूल नेता सुशोभन चटर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान विधायक नंदिता चौधरी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कई लोगों के नाम सूची से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं, जबकि शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। विधायक गौतम चौधरी ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद दोनों विधायकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और एसआईआर से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रशासन की ओर से प्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in