रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन की पटरी पर गिरा यात्री

kolkata, metro, railway, westbengal, metrorail, qrcode, scanner
मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने के लिए पेपर टिकट के क्यूआर कोड को स्कैन करता युवक
Published on

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन, यानी कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक सेवाएं बाधित हो गयीं। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम 4:50 बजे रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास हुआ। हालांकि, कोलकाता मेट्रो प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, यह आत्महत्या का प्रयास नहीं था, बल्कि एक यात्री रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से पटरी पर गिर गया था। इस कारण सेवा बंद कर दी गई। दक्षिणेश्वर से सेंट्रल और कवि सुभाष से टॉलीगंज तक शाम 5:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं चलीं। मेट्रो सेवा शाम 5:33 बजे सामान्य हो गयी। इस घटना के कारण अप और डाउन लाइनों पर सेवाएं बाधित हो गई थीं। मेट्रो पूरे रूट पर नहीं चल रही थी। रवीन्द्र सरोवर से चांदनी चौक तक सेवाएं लंबे समय तक स्थगित रहीं। एक ओर भारी बारिश और मेट्रो की समस्याओं के कारण कार्यालय समय के दौरान घर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः शाम 5:30 बजे सेवा सामान्य हो पायी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in