तारकेश्वर में शिवरात्रि मेले के लिए हावड़ा और तारकेश्वर के बीच एक जोड़ी EMU स्पेशल ट्रेन चलेगी

तारकेश्वर में शिवरात्रि मेले के लिए हावड़ा और तारकेश्वर के बीच एक जोड़ी EMU स्पेशल ट्रेन चलेगी
Published on

कोलकाता : तारकेश्वर में “शिवरात्रि मेले” के मौके पर आने वाले लोगों की भारी भीड़ से निपटने के लिए हावड़ा और तारकेश्वर के बीच एक जोड़ी EMU स्पेशल ट्रेन 15.02.2026 (रविवार) और 16.02.2026 (सोमवार) को चलेगी। हावड़ा – तारकेश्वर EMU स्पेशल हावड़ा से 14:45 बजे निकलकर 16:14 बजे तारकेश्वर पहुंचेगी और तारकेश्वर – हावड़ा EMU स्पेशल तारकेश्वर से 16:45 बजे निकलकर 18:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनें रास्ते में सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in