बाली के कचरे को हटाने के लिए तैयार हो रहा है मास्टर प्लान : कैलाश

ठाकुरन तालाब के किनारे शुरू होगा मॉर्निंग वॉक कैलाश मिश्रा ने स्पेशल 26 नामक पत्रिका जारी की
A master plan is being prepared to remove Bali's garbage: Kailash
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बाली के तृणमूल उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने स्पेशल 26 नामक पत्रिका जारी की जिसमें उन्होंने बाली की समस्याओं के समाधान की सूची जारी की। इसमें सबसे पहले बाली क्षेत्र में फैले कूड़े को हटाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। बारिश के दिनों में जल जमाव कुछ समय के लिए ही टिकेगा, इसके लिए निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है वहीं पिछले कई सालों से उपेक्षा का शिकार बेलूड़ का ठाकुर रन पुकुर का पुनर्निर्माण कर पार्क बनाया जाएगा। उसमें मॉर्निंग वॉक के लिए स्पेस बनाए जाएंगे ताकि लोग टहल सकें। इसके अलावा आपकी बात नामक शिकायत पेटी शुरू की जाएगी जो प्रत्येक वॉर्ड और स्कूलों के सामने रहेगी जिससे लोग और छात्राएं अपनी समस्याएं लिखकर उसमें डाल सकती हैं। इसके अलावा कई समस्याओं को लेकर घोषणापत्र जारी किया गया है। इनमें केदारनाथ अस्पताल का फिर से पुनर्निर्माण किया जाएगा, जीटी रोड के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं का शैक्षणिक खर्च और युवती के विवाह के दौरान आर्थिक मदद की जाएगी। बाली से लेकर शिवपुर तक के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी, वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 35 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी काम किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा प्रार्थी द्वारा बूथ नहीं बनाने का आरोप लगाया तो उसके जवाब कैलाश मिश्रा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार खुद सरकारी कायार्लय को पार्टी ऑफिस बना रखे हैं। साथ ही उन्होंने भाजपाइयों के प्रचार प्रसार में सरकारी कर्मचारियों के उपयोग का आरोप लगाया है। इसकी उन्होंने डीएम से भी शिकायत की है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in