मध्य हावड़ा के हलदारपाड़ा में कार शोरूम में भीषण आग

आग लगने के कारण जली कार
आग लगने के कारण जली कार
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : मध्य हावड़ा के हलदारपाड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक कार शोरूम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे शोरूम में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया। अंदर खड़ी गाड़ियां दाउ-दाउ कर जलने लगीं, जिससे इलाके में धुआं फैल गया। घटना घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी युद्धस्तर पर आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल और पुलिस की संयुक्त टीम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in