स्वस्थ समाज के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना बेहद जरुरी- विजय उपाध्याय

sanmarg logo
sanmarg logo
Published on

कोलकाता : प्रेम मिलन (कोलकाता) के नेत्र चिकित्सा भवन मे रविवार को समाजसेवी कन्हैया लाल भक्कड़ की पुन्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा 12 वां नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन का आयोजन किया गया। जिसमें 54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया गया। विकास सराफ, वार्ड 20 के पार्षद विजय उपाध्याय, गोवर्धन भक्कड़, संदीप सोंथालिया, सुधा जैन आदि मौजूद थे। वार्ड 20 के पार्षद विजय उपाध्याय ने कहा कि प्रेम मिलन द्वारा की जा रही सेवाओं की तारीफ की। सुधा जैन ने भी संस्था के सेवाकार्यो की तारीफ की। स्वस्थ समाज के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। संदीप सोनथलिया ने कहा कि अपने पुर्वजो की पुण्यतिथि पर इस तरह का सेवाकार्य करना ही सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि देना है। पुरुषोत्तम भक्कड़ का विशेष सहयोग रहा। प्रेम मिलन (कोलकाता)के संयुक्त सचिव विकास सराफ ने बताया कि डॉक्टर शुभ्रो घोषाल ,डॉ सुप्रतिम विश्वास ने रेनू सिंह, प्रसेनजीत सेन के सहयोग से 54 जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन फेंको पद्धति से किया गया। शिविर को सफल बनाने में महेन्द्र टिबेड़वाल, दिलिप सराफ,मनोज जायसवाल, आकाश सिंह , नीतीश चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in