जय हिंद बिमानबंदर से शहीद खुदीराम स्टेशन तक सीधी मेट्रो सेवा आज से

मेट्रो स्टेशन
मेट्रो स्टेशन
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर! सुबह या देर शाम दमदम एयरपोर्ट पर आने वाले हवाई यात्रियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो रेलवे सोमवार से जय हिंद बिमानबंदर स्टेशन से नोआपाड़ा होते हुए शहीद खुदीराम स्टेशन तक प्रायोगिक आधार पर सीधी सेवाएं शुरू कर रही है। सोमवार से शुक्रवार तक जय हिंद बिमानबंदर से शहीद खुदीराम स्टेशनों के बीच इस रूट पर दो सीधी मेट्रो सेवाएं (एक सुबह पीक आवर्स में और दूसरी देर शाम) चलेंगी। जय हिंद बिमानबंदर स्टेशन से इन दोनों सेवाओं का लाभ उठाने वाले और एस्प्लेनेड, कालीघाट, महानायक उत्तम कुमार या शहीद खुदीराम जैसी जगहों पर जाने वाले यात्रियों को नोआपाड़ा स्टेशन पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जय हिंद बिमानबंदर से शहीद खुदीराम तक इन दो सीधी सेवाओं में से पहली सेवा 09:36 बजे शुरू होगी। जय हिंद बिमानबंदर से दूसरी सीधी सेवा 21:00 बजे रवाना होगी। ये प्रायोगिक सेवाएं एयरपोर्ट से शहीद खुदीराम या कोलकाता और उसके आसपास की अन्य जगहों तक एक आसान और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in