

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थाना क्षेत्र में सीजीआर रोड, सिनारहाटी पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर 1:00 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार एक मिनी बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान सुराजित भार (31), निवासी चंदननगर, हुगली एवं पीछे बैठे यात्री शाह आलम (31), निवासी गार्डनरीच, कोलकाता के रूप में हुई है। दोनों हेलमेट पहने हुए थे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।